जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ 

News Hindi Samachar
श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।” पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”उत्तराखंड के सीएम श्री @पुष्करधामी को जन्मदिन की बधाई . जी. वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास […]

You May Like