ऋषिकेश एम्स में सीबीआई के छापे से हड़कंप

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। एम्स में पूर्व में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल स्टोर आवंटन, कंकालों और दवाओं की खरीद, नियुक्तियों के मामले की जांच चल रही है। बात दें कि एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ पर  पूर्व में मुकदमे दर्ज हुए थे।
शुक्रवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर 22 अप्रैल को टीम पहुंची थी। जिसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी ओमर, एनाटामी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, लेखाधिकारी दीपक जोशी और  प्रो-मेडिक डियाईसेस के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया गया था। अब यह तीसरी छापामारी है। 2017-18 में एम्स ने स्वीपिंग मशीन खरीदी थी, जिसमें 2.41 करोड़ की धांधली की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 अप्रैल 2023,आज का पंचांग

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा- धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 19। रमजान 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अप्रैल सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 […]
1 अप्रैल 2023,आज का पंचांग

You May Like