दिल्ली। आसनसोल से दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे बाबुल सुप्रियो ने अब राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मोदी सरकार-1 और 2 में अब तक वह मत्री थे। हाल में ही हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें मंत्रिपरिषद से बाहर कर दिया गया था। फिल्म संगीत में अपनी अलग पहचान बना चुके बाबुल सुप्रियो 2014 में आसनसोल से चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। 2014 से 2016 तक वह शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थे जबकि 2016 से 2019 तक उन्हें भारी उद्योग में राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 से 2021 तक वह पर्यावरण मंत्रालय में एमओएस रहे।बाबुल सुप्रियो हाल में ही संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी टॉलीगंज से अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फेसबुक पर एक बड़े पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं तो जा रहा हूँ..सब की बातें सुनी.. बाप, (माँ) पत्नी, बेटी, दो प्यारे दोस्त.. सब सुनकर कहता हूँ मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा। मैं भी कहीं नहीं जा रहा हूँ मैं एक टीम का खिलाड़ी हूँ! हमेशा एक टीम का समर्थन किया है।
जिलाधिकारी खाद्य प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया
Sat Jul 31 , 2021
चमोलीं। जिलाधिकारी को निजमुला घाटी के ब्यारा गांव में स्थित खाद्य प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूह की सदस्यों से बात करते हुए प्राथमिक कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर अच्छी पैकिंग के साथ उनका मूल्यबर्धन करने पर जोर दिया। ताकि समूह की महिलाओं को इसका अच्छा […]

