कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार निंभुचैड़ स्थित अपने आवास पर पौड़ी जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ कोटद्वार हो रहे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने […]
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की

You May Like