छात्रों ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी पर लगाया लापरवाही का आरोप, ना किताबे मिली, न नंबर जुड़े

News Hindi Samachar
देहरादून : उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ रही है। परीक्षा नजदीक है, लेकिन छात्रों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। कई छात्रों के असाइनमेंट के नंबर फाइनल रिजल्ट में नहीं जुड़े हैं। साथ ही असाइनमेंट जमा करने में भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जुलाई में होने वाले एडमिशन नवंबर तक चले। इसके बाद फरवरी में परीक्षा होनी है, लेकिन अभी तक छात्रों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। साथ ही पहले सेमेस्टर के एग्जाम से पहले ही यूनिवर्सिटी ने दूसरे सेमेस्टर के एडमिशन शुरू कर दिए हैं। इससे साइट पर दबाव बढ़ गया है। 31 जनवरी तक असाइनमेंट की लास्ट डेट थी, लेकिन साइट नहीं चलने से छात्र असाइनमेंट सबमिट नहीं कर पाए। एमएसडब्ल्यू के छात्र ने बताया कि नौकरी के लिए चयन होने वाला था, लेकिन असाइनमेंट के नंबर न जुड़ने से डिग्री नहीं मिल पा रही है। अब कानूनी कार्रवाई ही एक मात्र विकल्प दिख रहा है। छात्रों की लगातार शिकायत के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। असाइनमेंट सबमिट करने की तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है। छात्र आखिरी तारीख को असाइनमेंट सबमिट करने आते हैं, ऐसे में सर्वर डाउन हो जाता है। बचे हुए छात्रों को भी जल्द किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही जिन छात्रों के असाइनमेंट नंबर नहीं जुड़े हैं, वह लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को किया सम्मानित

हरादून: मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट् यश पाण्डेय (बैण्ड मास्टर), कैडे्ट मनोज सिंह […]
मुख्यमंत्री धामी ने गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को किया सम्मानित

You May Like