जाम के बीच बस ने कार को मारी टक्कर

News Hindi Samachar
नैनीताल: नगर के सूखाताल क्षेत्र में वाहनों के जाम के बीच शुक्रवार को एक कार को गलत दिशा में आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। इस बीच दौरान जमकर हंगामा हुआ। नगर के अयारपाटा निवासी अनूप राठौर शुक्रवार सुबह अपनी कार से मल्लीताल से घर की ओर जा रहे थे। सूखाताल बस अड्डे के पास जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान एक बस ने गलत दिशा में आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। इस कारण कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अनूप ने कोतवाली मल्लीताल में शिकायती पत्र देकर कहा है कि जब उन्होंने वाहन से उतरकर बस चालक से विरोध जताया तो बस के चालक और परिचालक ने उनके साथ अभद्रता की। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामाए तीन प्रस्ताव भी स्थगितए नहीं पास हुआ बजट

हरिद्वार: नगर निगम रुड़की की बोर्ड बैठक एक बार फिर हंगामेदार रही। दरअसल, रुड़की नगर निगम में बजट को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया लेकिन बैठक एक बार फिर विफल रही। पार्षदों का कहना है कि बैठक में कोई सक्षम अधिकारी नहीं होने के कारण बजट बैठक को […]
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामाए तीन प्रस्ताव भी स्थगितए नहीं पास हुआ बजट

You May Like