जॉर्जिया में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 100 से ज्यादा किशोर थे शामिल,दो की मौत

News Hindi Samachar
डगलसविले: अमेरिका के जॉर्जिया में एक घर में हो रही पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के समय पार्टी में 100 से अधिक किशोर मौजूद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के कप्तान ट्रेंट विल्सन ने बताया कि गोलीबारी शनिवार रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच हुई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी देने का आग्रह किया। विल्सन ने बताया कि मृतकों की आयु 18 साल से कम थी। उन्होंने गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के नाम नहीं बताएं। डगलसविले, जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 32 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में 12 घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 12 घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने यह जानकारी दी। पहला झटका भटवारी प्रखंड के सिरोर जंगल में 12 बजकर 45 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता […]
उत्तरकाशी में 12 घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए

You May Like