ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी

News Hindi Samachar
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक ने जब देखा तो घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9,40 पर सेलाकुईस्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक एक रस्सी लटक थी। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान और दीवार का मलबा बिखरा पड़ा था। तिजोरियों में बड़े छेद हो रखे थे। वहीं दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी। इसकी सूचना दुकान संचालक तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने पर पुलिस को एक बड़ा, एक छोटा सिलिंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। चोरों ने दुकान का पीछे का हिस्सा और रेस्ट रूम सब्बल और हथौड़े से तोड़ा। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी निकाली। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरा की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। बताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धोखाधड़ी से लाखों रूपए हड़पे

हल्द्वानी: धोखाधड़ी से पैसे और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकीय कन्या इंटर कालेज लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी उसमान पुत्र अस्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर […]
धोखाधड़ी से लाखों रूपए हड़पे

You May Like