कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रो. कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक के दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक नवाचार पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस दिशा में पंतनगर विश्वविद्यालय अग्रणी संस्थान रहा है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि प्रो. शिवेन्द्र कश्यप का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव, विशेषकर कृषि संचार, शिक्षण और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता, विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

Next Post

चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी चालान लिंक बना ठगी का जाल! एक क्लिक की गलती पड़ी भारी! पौड़ी।  कोटद्वार में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चालान के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1.20 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को […]
चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You May Like