डीएम  ने दिये ईंट भट्ठे की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश

News Hindi Samachar
-मृतकों के आश्रितों को दी जायेगी दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों  को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये। वहां पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाये। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो श्रमिक दिवंगत हुये हैं,उनके आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एक घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा दो श्रमिक जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम श्री विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राणियों के ऊपर परमात्मा प्रेम की वर्षा करते हैंः ममगांई

-कण्डारा में जलयात्रा ने बनाया वातावरण को भक्तिमय रूद्रप्रयाग: कण्डारा नागपुर रूद्रप्रयाग मे गैरोला परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के छठवें स्थानीय परम्परा के अनुसार रंगशाला मगरों से मुख्य यजमान महीधर प्रसाद गैरोला सिर पर प्रधान जल कलश कतारबद्ध महिलाओं के सिर पर कलश गंगामया की आरती करते हुए […]
प्राणियों के ऊपर परमात्मा प्रेम की वर्षा करते हैंः ममगांई

You May Like