थराली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे गुड्डू लाल ने ली समर्थकों संग आप की सदस्यता

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ रहा है और पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए लगातार अपना संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में, थराली विधानसभा से 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके ,निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल को आप पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई ,जो मोदी लहर के बावजूद भी 2017 के चुनावों में 7088 वोट पाने में कामयाब रहे थे। गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे चुके हैं। उन्होंने नंदप्रयाग – घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 3 महीने तक आंदोलन में संघर्ष किया। इस संघर्ष को आगे बढाते हुए भूख हड़ताल के साथ उन्होंने घाट से देहरादून तक 250 किमी की पदयात्रा की, जिसके आगे सरकार को झुकने पर मजबूर होना पडा।

आज उन्हें आप पार्टी कार्यालय में कर्नल कोठियाल ने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई अन्य लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि, पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। लोग आज आप पार्टी की नीतियों से लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इन 20 सालों में जनता कांग्रेस और बीजेपी से पूरी तरह ऊब चुकी है। इन 20 सालों में दोनों ही दलों की प्रदेश में सरकारें रही हैं ,लेकिन दोनों ही दलों ने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा,रोजगार,स्वास्थय,बिजली,पानी जैसे ज्वलंत मुद्दे मुंह बाए खडे हैं लेकिन सरकारों का इन 20 सालों में इस ओर कभी ध्यान नहीं गया। जब से आप पार्टी ने प्रदेश में दस्तक दी है,तब से ही दोनों राजनीतिक दल काम की राजनीति करने के लिए अब मजबूर हो गए हैं। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद

देहरादून। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसकी औपचारिक घोषणा विजयादशमी पर हो गई है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट छह नवंबर को भैया दूज के दिन बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे। […]
बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद

You May Like