दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान

News Hindi Samachar

समुद्रतल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के ताशिगांग गांव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली ताशी चोंजोम ने कहा कि मतदान के जरिये लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभा कर वह प्रसन्न हैं। हम सभी को मतदान करना चाहिए।

शिमला। दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र और समुद्रतल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के ताशिगांग गांव में तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे होने के बावजूद शनिवार को शत प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पंजीकृत सभी 47 मतदाताओं – 29 पुरुष और 18 महिलाओं-ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि इनके अलावा पांच चुनाव अधिकारियों ने भी सहायक पीठासीन अधिकारी को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र दिखाकार ताशिगांग में ही मतदान किया। ताशिगांग में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली ताशी चोंजोम ने कहा कि मतदान के जरिये लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभा कर वह प्रसन्न हैं। हम सभी को मतदान करना चाहिए।

गौरतलब है कि ताशिगांग गांव लाहौल स्पीति जिले में है और मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता हैं। यहां पर सीधा मुकाबला दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह तथा भाजपा के प्रत्याशी और कारगिल युद्ध के नायक खुशाल ठाकुर के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: मौर्य

मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा […]
सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया: मौर्य

You May Like