नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई

News Hindi Samachar
 -अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम पौड़ी जम्मू-कश्मीर में 9-गढ़वाल में तैनात शहीद दीपेंद्र सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गये हैं।शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तराखंड में कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शनिवार सुबह तड़के शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांव के पैतृक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि दीपेंद्र गढ़वाल राइफल में सेवारत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। अभी पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। दीपेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनका दो साल का बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

हरिद्वार: शनिवार दोपहर स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और मेला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से […]
डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

You May Like