नशे में दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, होश में आने पर किया सरेंडर

News Hindi Samachar

देहरादून: नशे में धुत दामाद ने सास का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी I हत्या करने के बाद वह कई देर तक शव के पास बैठा रहा I फिर खुद सुबह नशा उतरने पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया I

घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की है I महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दामाद और सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद नशे में दामाद ने सास की हत्या कर डाली। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सिडकुल क्षेत्र की ही महादेवपुरम कॉलोनी में रहता है। इसी कॉलोनी में कुछ दूरी पर उसके साथ बसंती भी किराए के मकान में रहती आ रही थी।

बीती रात सुरेंद्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ बसंती की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में किसी को भी घटना का पता नहीं चला, सुबह जब सुरेंद्र का नशा उतरा उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए हत्या कुबूल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमकर गरजे मुख्यमंत्री धामी: इतिहास में किसने नकल माफिया को जेल में डाला

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला क्या? नकल माफिया की गर्दन पर […]
जमकर गरजे मुख्यमंत्री धामी: इतिहास में किसने नकल माफिया को जेल में डाला

You May Like