नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून:सीएम धामी नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने बैठक में राज्य में सालभर में आने वाली करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का मुद्दा उठाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के नाते नीति आयोग से राज्य के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि नीति आयोग की बैठक में सरकार के विकास का रोडमैप साझा करेंगे। साथ ही उनका यह बात रखने का प्रयास होगा कि उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थांटन, कांवड यात्रा व अन्य प्रयोजन से साल भर करोड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राज्य सरकार को अपनी एक करोड़ से कुछ अधिक की आबादी के साथ साल भर करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं और संसाधन जुटाने पड़ते हैं। वे इस व्यवस्था के लिए केंद्र से सहयोग की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी भौगोलिक कठिनाइयां हैं। यहां विकास कार्यों की लागत अधिक आती है। वह नीति आयोग से इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की मांग उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिन्हित अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

किच्छा: भारी फोर्स साथ लेकर प्रशासन ने शनिवार सुबह चिन्हित 205 अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की हैं। प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को मौके पर मौजूद बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए लोगों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन […]
चिन्हित अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

You May Like