पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही सरकार: गहलोत

News Hindi Samachar

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है और हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। गहलोत ने सोमवार शाम को जयपुर के प्रतापनगर एवं मानसरोवर में विकसित जयपुर चैपाटी का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है और हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान आएं।

उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से ये चैपाटियां जयपुरवासियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए खान-पान तथा आकर्षण का केन्द्र बन सकेंगी और इनसे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतापनगर में आवासन मंडल द्वारा निर्माणाधीन ‘कोचिंग हब प्रोजेक्ट’ का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ममता ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप

टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘‘अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नीतियां नहीं हो सकतीं। हमने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया क्योंकि उसने हमें धोखा दिया था। उसने बंगाल के लोगों को धोखा दिया था। 2011 में बनी हमारी पहली सरकार के दौरान, कांग्रेस ने हमें बीच में छोड़ दिया, तब हमने गठबंधन […]
ममता ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप

You May Like