पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में 4 दिन तक मौसम साफ रहने के बाद आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संम्भावना है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम की संभावना है।

उत्तराखंड में दस साल बाद अगस्त में सबसे कम बारिश हुई। महीनेभर में राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य से आठ फीसदी कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बंगाल की खाड़ी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बना। इसके चलते राज्य में कम बारिश हुई।

इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी। हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई। जबकि, कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कम होने के साथ बारिश ज्यादा हुई है। इस साल अगस्त में 353.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से आठ फीसदी कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगस्त में बारिश कम होने का कारण अलनीनो का सक्रिय होना भी बताया जा रहा है। जब-जब अलनीनो सक्रिय होता है, तब-तब भारत में मानसून कमजोर पड़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले आज राजपुर रोड स्थित होटल में समिट से जुड़ी वेबसाइट और लोगो को लॉन्च कर दिया है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव एसएस संधू अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सचिव उधोग विनय शंकर पांडे डीजी सूचना बंशीधर तिवारी समेत एमडी […]
सीएम ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

You May Like