पुराने वाहनों की खरीद बिक्री के लिए जल्द निर्धारित होंगे नए नियम

News Hindi Samachar
हल्द्वानी:  पुराने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले डीलरों के लिए बीते दिनों परिवहन विभाग मुख्यालय से नए निर्देश जारी करने का निर्णय लिया गया था जिसके अनुसार डीलर को सेकंड हैंड वाहन खरीदने से  पहले आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नए नियमों के अनुसार डीलर को वाहन खरीदने से पहले एक फार्म भरना होगा। इस फार्म को भरने के बाद खरीदे गए वाहन की जिम्मेदारी डीलर की होगी। जिले में पुरानी गाड़ियों की खरीद बिक्री को लेकर डीलरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के रामपुर रोड और नैनीताल रोड में पुराने वाहनों के डीलर हैं। डीलर वाहन खरीदने के बाद लंबे समय तक वाहन को खड़ा रखते हैं जिससे कि उनको वाहन की अच्छी कीमत मिले लेकिन इस दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं होता है तो कई तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं। अब नए नियमों के अनुसार डीलर निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहन खरीद और बेच पाएंगे। आरटीओ संदीप सैनी ने  बताया कि बीते दिनों पुराने वाहनों की खरीद बिक्री के लिए मुख्यालय स्तर पर मानक निर्धारित करने का निर्णय लिया गया था लेकिन अभी संभाग स्तर पर इस तरह का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में इनके लिए कोई  मानक निर्धारित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूडान में गृहयुद्ध छिड़ा, हिंसक झड़पों में करीब 270 की मौत, 2,600 से ज्यादा घायल 

खार्तूम: सूडान के स्वास्थ्य आपात संचालन केंद्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया है कि सूडान में संघर्ष में करीब 270 लोग मारे गए हैं और 2,600 से अधिक घायल हुए हैं। यह जानकारी मंगलवार को डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने दी। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा […]
सूडान में गृहयुद्ध छिड़ा, हिंसक झड़पों में करीब 270 की मौत, 2,600 से ज्यादा घायल 

You May Like