भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका-वरुण गांधी को नहीं मिली जगह

News Hindi Samachar

#राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, सरोज पांडे, हर्षवर्धन, एस जयशंकर, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम रुपाला, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, जितेंद्र सिंह जैसे नेता शामिल है।

नयी दिल्ली। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 लोगों के नाम है। इसके अलावा 50 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और 179 स्थाई सदस्य हैं जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा में पार्टी के नेता, प्रवक्ता और राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हैं। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, उनके बेटे वरुण गांधी और वरिष्ठ नेता विनय कटियार को जगह नहीं दी गई है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, सरोज पांडे, हर्षवर्धन, एस जयशंकर, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम रुपाला, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, जितेंद्र सिंह जैसे नेता शामिल है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में पहला देशों से निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, मिथुन चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं। उपाध्यक्ष के रूप में रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, राधा मोहन सिंह, रघुवर दास, बेबी रानी मौर्य, दिलीप घोष के नाम शामिल हैं। पार्टी के महासचिव के रूप में अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग के नाम शामिल है।

पार्टी ने प्रवक्ताओं के लिए भी अपनी सूची जारी की है जिसमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी, सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, शाजिया इल्मी, नलिन कोहली, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम, टॉम वडक्कन के नाम शामिल हैं। प्रवक्ताओं की सूची में राज्यवर्धन सिंह राठौर, नूपुर शर्मा, राजू बिष्ट, के के शर्मा और प्रेम शुक्ला का भी नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा: सिद्धू

#लखीमपुर खीरी मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर शुक्रवार तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा। वहीं पंजाब कांग्रेस ने कहा कि सच्चाई की लड़ाई है, न्याय मिलने तक हम नहीं रुकेंगे। किसान मजदूर एकता अमर […]
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा: सिद्धू

You May Like