भारतीय खिलाड़ी विश्व पटल भारत को गौरवान्वित कर रहेः डॉ बलियान

News Hindi Samachar

हरिद्वार: 35वें सेपक टाकरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के जीत हासिल किए जाने पर फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेप्फी) उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अजय मलिक और सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार बालियान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय टीम के कोच अंकित बालियान और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेप्फी) उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अजय मलिक ने बताया कि अरुण, आशीष, कोसो, पवन कुमार और शिव कुमार की भारतीय टीम ने किक वालीबाल के मैच के फाइनल में ईरान को हराकर 2-0 से जीत हासिल की। डॉ. धमेन्द्र बलियान ने टीम को शुभकामनाए देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी विश्व पटल भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सेपक टाकरा (बैंकाक) 24 से 31 जुलाई तक बैंकॉक में आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दुनिया के शीर्ष 23 देशों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर लाल हुई भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला

हरिद्वार: लक्सर रोड जगजीतपुर तिराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस का पुतला दहन का प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पर अपना रोष जताया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष […]
राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर लाल हुई भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला

You May Like