भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक थे सतीश कौशिक: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

News Hindi Samachar

नई दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर शोक जाहिर करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा प्रतीक बताया है। जेपी नड्डा ने प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ।

वह भारतीय सिनेमा के एक सच्चे प्रतीक थे और उन्हें उनकी असाधारण प्रतिभा और फिल्म उद्योग में योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कीट बीमा योजना का किया शुभारम्भ

देहरादून-प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून में एक निजी होटल में उत्तराखण्ड राज्य के रेशम कीट पालकों के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा रेशम निदेशालय, उत्तराखण्ड के सहयोग से ‘सरल कृषि बीमा’ के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रेशम कीट बीमा योजना […]
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कीट बीमा योजना का किया शुभारम्भ

You May Like