साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज दोपहर 2ः29 बजे से

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तीन मिनट तक चलेगा। ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो चुका है। सूर्य ग्रहण के सूतक काल में कई चीजों की मनाही रहती है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

सूर्यग्रहण का सूतक तड़के 4 बजकर 29 मिनट से आरम्भ हो चुका है। यह सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा। भारतीय कालगणना के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 4:29 बजे, मध्य 5:14 बजे एवं मोक्ष 5:42 बजे होगा। ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट रहेगा।

सूर्य ग्रहण इस बार कार्तिक कृष्ण अमावस को चित्रा नक्षत्र में विष्कुंभ योग और नागकरण में पड़ रहा है। आज से ठीक 27 साल पहले 24 अक्टूबर, 1995 में भी इसी नक्षत्र और योग में ग्रहण लगा था। अंतर सिर्फ इतना है कि उस समय सूर्य ग्रहण सूर्योदय के समय पड़ा था, जबकि इस बार सूर्यग्रहण सूर्यास्त के समय लगेगा।

सूर्य ग्रहण लखनऊ में शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक, हैदराबाद में शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक, भोपाल में शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक, चंडीगढ़ में शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक, नागपुर में शाम 04:49 बजे से शाम 05:42 बजे तक, बेंगलुरु में शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक, अहमदाबाद में शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक, पुणे में शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक और मथुरा में शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में गोलीबारी से दो की मौत, नौ घायल, पुलिस ने हमलावरों को किया ढेर

मिसौरी: अमेरिका के मिसौरी स्थित सेंट लुइस हाई स्कूल में बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए। जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में एक महिला और एक […]

You May Like