मंत्री ने डिपो,कार्यालय निर्माण का किया शिलान्यास

News Hindi Samachar

देहरादून: परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को उत्तराखण्ड परिवहन निगम के डिपो,मंडलीय कार्यशाला और कार्यालय निर्माण का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि परिवहन निगम पहली बार आज अपने परिवहन निगम के राशि से अपनी सम्पति का निर्माण करवा रही है। भविष्य में प्रदेश के समस्त जिलों में आधुनिक डिपो का निर्माण कराई जाएगी, जिससे प्रदेश के प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि आज परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को समय पर सेलरी व अन्य भुगतान कर रही है। जिससे कर्मचारी आज दुगनी मेहनत से कार्य कर रहे है। हम भविष्य में प्रदेश के समस्त जनपदों में सीएनजी व इलेक्ट्रानिक चार्जिंग स्टेेशन खोलने की तैयार में है।

इस मौके पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली,सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, प्रबंध निदेशक रोहित मीणा, महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुणवत्ता से समझौता नहीं, दून को आदर्श सिटी के लिए बनाएं कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से कहा कि आगामी 50 वर्षों की स्थितियों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाएं। स्मार्ट सिटी के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने तय समय सीमा में और तेजी के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ […]
गुणवत्ता से समझौता नहीं, दून को आदर्श सिटी के लिए बनाएं कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

You May Like