मुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने।
ब्रिटिश-भारतीय मीरा स्याल बाफ्टा फेलोशिप से सम्मानित, एक्ट्रेस पटकथा लेखिका और उपन्यासकार के रूप में बनाई पहचान
Tue May 2 , 2023
लंदन: ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं लेखिका मीरा स्याल को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन में फिल्म अथवा टेलीविजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान देने के लिए किसी व्यक्ति को बाफ्टा द्वारा […]

