महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी पहुंचे देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

News Hindi Samachar

देहरादून: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी शुक्रवार को मुंबई के राजभवन से विदा होकर देहरादून पहुंचे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, शाम तक महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मुंबई पहुंचेंगे और शनिवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राजभवन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को नौसेना की ओर से भगतसिंह कोश्यारी को सलामी दी गई।

उसके बाद वो देहरादून के लिए रवाना हुए। नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को राजभवन के दरबार हाल में दोपहर 12.40 बजे शपथ लेंगे। बॉम्बे हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय गंगापुरवाला राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि भगतसिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 12 फरवरी को स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बैस झारखंड के राज्यपाल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट में लाया जायेगा परिषदीय परीक्षा अंक सुधार का प्रस्ताव

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एक विषय में अंक सुधार का मौका दिये जाने संबंधी प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जायेगा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, […]
कैबिनेट में लाया जायेगा परिषदीय परीक्षा अंक सुधार का प्रस्ताव

You May Like