मुख्यमंत्री धामी ने अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने सोमवार को दीपावली पर्व अनाथ बच्चों को मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस दौरान कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। राज्य सरकार इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ”अपना घर ” बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ”अपना घर” में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक बृज भूषण गैरोला व सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मंत्री गणेश जोशी के घर के पहुंच ली कुशल क्षेम

देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंच कर कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर राज्यपाल कोश्यारी ने मंत्री का हाल जाना और उन्हें दीवाली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी चर्चा की और पुरानी यादों […]
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मंत्री गणेश जोशी के घर के पहुंच ली कुशल क्षेम

You May Like