मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार से पशुधन बीमा की लंबित राशि जारी करने का अनुरोध किया

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार से राज्य के 35 ब्लॉक में सचल पशुचिकित्सा वाहन मुहैया कराने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही सीएम ने पशुधन बीमा के लंबित 10.26 करोड़ रुपये भी जारी करने की गुजारिश की. दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. सीएम ने राज्य के विकास में केंद्र सरकार के योगदान के लिए आभार जताया.

सीएम ने कहा कि राज्य में विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन संबंधी योजनाओं का अहम स्थान है. नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशुधन बीमा के तहत स्वीकृत 40 करोड़ रुपये में राज्य को 2022-23 में 14.26 करोड़ रुपये मिले हैं. शेष धनराशि जारी होनी अपेक्षित है. पशुपालकों के घर तक आधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को 40 ब्लॉक में सचल चिकित्सा वाहन चलाए जा रहे हैं. शेष 35 ब्लॉक में इन्हें शुरू किया जाना है. भेड़-बकरियों को सुरक्षा देने के लिए पीपीआर उन्मूलन के लिए राज्य को 14 टीकों की आवश्यकता है. केंद्रीय मंत्री रूपाला ने सीएम को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

बेसहारा पशुओं की मदद करें और पाएं 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार

राज्य में बेसहारा और बीमार पशुओं की मदद करने वाले नेक नागरिकों को अब इनाम भी मिलेगा. राज्य सरकार ने निराश्रित पशुओं की सहायता और संरक्षण करने वाले लोगों को बढ़ावा देने के लिए अभियान ‘एक सेल्फी पशुओं के साथ’शुरू किया है. इस अभियान के तहत अपनी सेल्फी के साथ बेसहारा पशुओं की सहायता करने के लिए किए गए प्रयासों की कहानी भी साझा करनी होगी.

इस संबंध में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पशुओं के मददगारों से मिलने वाले अनुभवों की समीक्षा की जाएगी. तीन सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने वाले लोगों को क्रमश 50 हजार, 30 हजार और 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली से वापिस आने के इन्तजार में, भाजपा कार्यकर्ताओं की धडकनें तेज

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो साल के कार्यकाल में हाईकमान से कई बार मुलाकात की। लेकिन इस बार की मुलाकात कई मायने में खास है। मुख्यमंत्री का अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक यूनिफाॅर्म सिविल कोड को लेकर जहां पूरे देश भें चर्चा है तो वहीं मुख्यमंत्री के दूसरे […]
मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली से वापिस आने के इन्तजार में, भाजपा कार्यकर्ताओं की धडकनें तेज

You May Like