चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत

News Hindi Samachar
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद देहरादून ने नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को माल्यापर्ण कर स्वागत किया। जनपद के जिला मंत्री त्रिभुवन पाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश गुसाईं, संगठन सचिव विपिन नेगी, राकेश नवीन नवानी जी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का आदेश प्रदेश देगा उसका पालन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला महानिदेशालय, निदेशालय, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लटका हुआ है। अगर जल्द मांगो का निराकरण नही किया जाता तो महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय और निदेशालय का होगा।
बैठक में सर्व श्री दिनेश लखेड़ा, सुनील अधिकारी, नेल्सन अरोड़ा, त्रिभुवन पाल, जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष दिनेश गुसाईं, उपाध्यक्ष संगठन, सचिव विपिन नेगी, राकेश कुमार, नवीन कुमार नवानी, नवीन शर्मा, रवि इत्यादि ने स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सामाजिक दूरी मास्क सेनेटाइजर का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्थाई रैम्प व लीकेज के सम्बन्ध में की चर्चा

हरिद्वार। मेला अधिकारी श्री दीपक रावत ने आज लालजीवाला में दीन दयाल पार्किंग के पीछे वाले क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री रावत ने जो अस्थाई रैम्प बन रहे हैं, उनके सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा आस्था पथ पर गंगा का पानी किस तरह से […]
मेलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्थाई रैम्प व लीकेज के सम्बन्ध में की चर्चा

You May Like