मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता गया है। लेकिन सियासी गलियारों में मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही सरकार जिस तरह से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। उसके लिहाज से भी ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। लेकिन राज्यपाल और सीएम की मुलाकात के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है सीएम जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इसके लिए सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

भाजपा के अंदरखाने ये भी चर्चा है कि सावन में ही सीएम मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। शुभ मूहूर्त देखकर सीएम नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने चेहरो की छुट्टी तय मानी जा रही है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि जो भी नए चेहरे मंत्री बनाए जाएंगे वो हाईकमान की पसंद के ही होंगे। जिसमें सभी समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

देहरादून: साईकिल यात्रा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चला रही मध्य प्रदेश की साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने मुख्यमंत्री से भेंट की। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सुरक्षा और […]
साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

You May Like