मुझे कई निराधार आरोप झेलने पड़ेः शशि थरूर

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अदालत आरोपमुक्त किये जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनके साथ न्याय हुआ है, हालांकि उन्हें निराधार आरोपों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की एक अदालत ने थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की यहां एक होटल में हुई मौत के मामले में बुधवार को आरोपमुक्त कर दिया। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया। थरूर ने न्यायाधीश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते साढ़े सात साल ‘प्रताड़ना’ में बीते और यह फैसला ‘बड़ी राहत’ लेकर आया है।
इस फैसले के बाद थरूर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं न्यायाधीश गीतांजलि गोयल जी का उनके फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं…इस फैसले से उस दुःस्वप्न की परिणति हुई जिससे मुझे अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर के निधन के बाद गुजरना पड़ा।’’ थरूर के मुताबिक, ‘‘मुझे कई निराधार आरोप झेलने पड़े और मीडिया की ओर से भी बदनामी का सामना करना पड़ा, लेकिन मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास था। मेरे रुख की आज
बहरहाल, तथ्य यह है कि न्याय हुआ है और हमारा पूरा परिवार को सुनंदा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगा।’’ उन्होंने अपने वकीलों का धन्यवाद किया। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात शहर के एक लग्जरी होटल के एक कमरे में मृत मिली थीं। दंपति होटल में ठहरे हुए थे क्योंकि उस समय थरूर के आधिकारिक बंगले का नवीनीकरण किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुपूरक बजट उम्मीदों का कम, दिल दुखाने वाला ज्यादा: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश अनुपूरक बजट को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने राज्य की जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उप्र विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट राज्य की विभिन्न संकटों में घिरी गरीब व […]
अनुपूरक बजट उम्मीदों का कम, दिल दुखाने वाला ज्यादा: मायावती

You May Like