लगातार बारिश के चलते मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, देर रात आपदा कंट्रोल रूम पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्टिव मोड में हैं।

राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में मुख्यमंत्री निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, सभी जिला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करें।

आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, 4 की मौत

उत्तरकाशी: बीती रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों […]
उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, 4 की मौत

You May Like