विचार गोष्ठी में प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी को किया याद

News Hindi Samachar

पौड़ी। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट व बी.मोहन नेगी कलान्यास द्वारा प्रसिद्ध चित्रकार बी. मोहन नेगी की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बी मोहन नेगी के साहित्य सृजन संसार, वर्तमान में उपयोगिता व भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रेखांकन व चित्रकला के प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रसिद्ध संगीतज्ञ मोहन सिंह रावत ने किया। कहा कि बी. मोहन नेगी ने चित्रों में पहाड़ की पीड़ा के मर्म को उकेरा है। उनकी साहित्य सृजन यात्रा भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। गढ़वाली साहित्यकार वीरेंद्र पंवार व ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विमल नेगी ने कहा गढ़वाली भाषा को सशक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। ट्रस्ट के महासचिव आशीष नेगी व बाल साहित्यकार मनोहर चमोली मनु ने आयोजन और चित्रकार बी. मोहन नेगी के कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी। बी. मोहन नेगी स्मृति रेखांकन प्रतियोगिता में सचिन रावत ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा व कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धरणीधर स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ऐवेंजेर मोनी पहले, आरुषी रावत दूसरे व भूमिका तीसरे स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग में सौम्य नेगी ने पहला, सोनिका नेगी ने दूसरा व वैभवी चमोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशीष मोहन नेगी, राइंका पौड़ी के प्रधानाचार्य बीसी बहुगुणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है: डीएम

चमोली। केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालय में जरूरी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए मौजूद शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा […]
बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है: डीएम

You May Like