शासन ने अंकिता केस से जुड़े सरकारी वकील को हटाया

News Hindi Samachar

पौड़ी: आखिकार शासन ने अंकिता भंडारी केस मामले से जुड़े शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत को हटा दिया है। अंकिता के माता, पिता ने अधिवक्ता पर केस को कमजोर करने का आरोप लगाया था और उन्होंने वकील को हटाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई थी। और मांग पूरी न होने पर अंकिता की माँ ने भूख हड़ताल, और आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने पत्रकार वार्ता कर अधिवक्ता को हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। वही अधिवक्ता को हटाए जाने पर अंकिता के माता, पिता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है। डॉक्टर चौहान ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों की अपेक्षा के अनुरूप अधिवक्ता को हटा दिया गया है। कोटद्वार मैं मालन नदी पर बने पुल टूटने की घटना को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि भाबर को कोटद्वार से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में बीआरओ द्वारा 50 मीटर स्पान ब्रिज का निर्माण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलकंठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर निरंतर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। गत दिवस बाघ खाला से नीलकंठ के रास्ते पर मोनी बाबा आश्रम तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने विभिन्न हस्तियों को प्रदान किए अवार्ड

देहरादून: थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आज यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड देने का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई विभूतियों को उनके विभिन्न उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। यह अवार्ड मशहूर फिल्म अभिनेत्री […]
मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने विभिन्न हस्तियों को प्रदान किए अवार्ड

You May Like