शिकागो में गोलीबारी हमले में 37 लोग घायल, अब तक नौ लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के शहर शिकागो में सप्ताहांत हुई गोलीबारी में घायल हुए कुल 37 लोगों में से अब तक नौ की मौत हो चुकी है। एबीसी न्यूज द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एबीसी न्यूज ने रविवार को पुलिस के हवाले से बताया था कि घायलों में दो किशोरी 14 और एक 16 वर्षीय शामिल हैं। इसके अलावा, मारे गए व्यक्तियों की उम्र 20 वर्ष से अधिक थी और इनमें एक 69 वर्षीय महिला भी शामिल है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, पहली गोलीबारी शुक्रवार देर रात हुई और परिणामस्वरूप एक किशोर(17) घायल हो गया। इसके बाद, फिर से रविवार तड़के गोलीबारी हुई, जिसमें व्यक्ति (35) की मौत हो गई और एक महिला (30) घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूटिलिटी हुई बड़े हादसे का शिकार, एक परिवार के दो लोगों की मौत

देहरादून:  विकासनगर में एक यूटिलिटी बड़े दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोग मौत के मुह का निवला बन गए। स्थानीय लोगों कि मदद से घायल महिला को खाई निकाला गया […]
यूटिलिटी हुई बड़े हादसे का शिकार, एक परिवार के दो लोगों की मौत

You May Like