देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों सहित सभी छोटे-बडे़ व्यवसायियों को उनके यहां कार्य कर रहे कार्मिकों के साथ ही स्वयं भी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को कहें तथा दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु दुकानों प्रतिष्ठानों के आगे चिन्ह बनाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करते हुए सूचना अद्यतन करते रहने के भी निर्देश दिए। उन्होनें विभिन्न माध्यमों से लगातार कोरोना से बचाव से सम्बन्धित सूचनाओं को जनमानस तक पंहुचाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जनमानस एवं आने वाले पर्यटकों में जागरूकता लाने के साथ ही कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि का नियमित छिड़काव भी करायें। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
भाजपा. कांग्रेस का भ्रष्टाचारी शासन और बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : प्रमिला रावत
Fri Dec 4 , 2020
देहरादूनः उक्रांद ने जिला हरिद्वार में वृहस्पतिवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके तहत महिलाओं ने बड़ी संख्या में उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उक्रांद महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत सहित पार्टी के आाला नेता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान प्रदेश से जुड़े विभन्न मुद्दों पर चर्चा […]

You May Like
-
देहरादून: कांवड़ के मौसम में कांवड़िये राजनेताओं की तस्वीरों का प्रयोग करने से भी कोई परहेज नहीं करते हैं। जहां अन्य कांवड़िये अपनी कांवड़ में मोदी-योगी के चित्र लगाकर चल रहे हैं वहीं भाजपा के प्रवक्ता नवीन ठाकुर की कांवड़ में मोदी और धामी के चित्र भी आकर्षण का केन्द्र रहे। मंगलवार को सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में किये जाने वाले हरिद्वार गंगा स्नान के लिये सोमवार शाम को सहसपुर के महादेव प्राचीन शिव मंदिर से शिव भक्तों का एक दल हरिद्वार के लिये रवाना हुआ। इसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने की। सहसपुर के स्थानीय लोगों ने धूमधाम के साथ सहसपुर बाजार में महिलाओं की शोभायात्रा निकालते हुए शिवभक्तों को हरिद्वार के लिये रवाना किया। इसके बाद मंगलवार को कांवड़ लेकर लौटी यात्रा का स्थानीय लोगों ने महादेव प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के तस्वीर लगी नवीन ठाकुर की कांवड़ झांकी हरिद्वार से लेकर सहसपुर तक आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान युवाओं ने नवीन ठाकुर की मोदी -धामी की कांवड़ झांकी के साथ जगह-जगह सेल्फी ली। नवीन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा पूरे देश में इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में कांवड़ का शानदार आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार का तमाम प्रशासनिक अमला कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत चरण धोकर और हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सबका दिल जीत लिया है। यह लाखों करोड़ों शिव श्रद्धालुओं के लिये एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज देश ही नहीं पूरे विश्व में सनातन धर्म और भारत का दबदबा कायम हो रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेसी सरकार ने कांवड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। गाना-बजाना आदि को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, संदीप अंतिल, कलीराम सकलानी, अनिल कुमार, सूरज रावत, सचिन पंवार आदि लोग शामिल रहे।
News Hindi Samachar July 26, 2022
