सरोगेसी व एआरटी एक्ट पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, राष्ट्रीय बोर्ड में डॉ. धन सिंह रावत को बनाया सदस्य

News Hindi Samachar
देहरादून: सहायक प्रजनन तकनीकी अधिनियम 2021 एवं सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट 2021 को राज्यों में लागू करने को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडविया की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) क्लीनिकों और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) बैंकों को विनियमित और पर्यवेक्षण के दुरूपयोग को रोकने, प्रजनन स्वास्थ्य सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। दोनों एक्ट को लेकर गठित राष्ट्रीय बोर्ड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी सदस्य बनाया गया है, जो कि देशभर के अकेले स्वास्थ्य मंत्री हैं जिनको बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया गया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री एवं राष्ट्रीय बोर्ड के सदस्य डॉ. रावत ने बताया कि सहायक प्रजनन तकनीकी अधिनियम 2021 एवं सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट 2021 को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें देश भर के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में एआरटी एवं सरोगेसी एक्ट के प्रावधानों को लेकर केरल उच्च न्यायालय एवं हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। जिसमें सरोगेसी में प्राविधान, उम्र, पात्रता एवं दंड के प्राविधानों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने भी इसमें अपने सुझाव रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हास्पिटल सहित 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के किये शिलान्यास एवं लोकार्पण

एकेश्वर (पौडी): प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार मे 100 करोड़ की लागत से बनने वाले हास्पिटल के साथ साथ 60 लाख की लागत के कुल 6 पंचायत भवनों सहित […]
सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हास्पिटल सहित 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के किये शिलान्यास एवं लोकार्पण

You May Like