सीएम धामी ने जनसुविधाओं को लेकर की विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां दी

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ विधानसभा में त्रियुगीनारायण- तोषी मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 4 करोड़ 52 लाख रूपये व तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं पी०सी० द्वारा डामरीकरण के कार्य हेतु 4 करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुड़िया मसमोली- सकनोली-नौखेली मोटर मार्ग के किमी 3 से 5 तथा किमी 6 से 8 के डामरीकरण के कार्य हेतु 3 करोड़ 64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही खटीमा विधानसभा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने हेतु इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली को अधिष्ठापित किये जाने हेतु रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्मिकों के सातवें वेतनमान मामले में लापरवाही बरतने पर सचिव को सीएम धामी ने किया तलब

देहरादून: जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में उद्यम, औद्योगिक विभाग द्वारा एक वर्ष से लगातार रोड़ा अटकाने के मामले में शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए […]
कार्मिकों के सातवें वेतनमान मामले में लापरवाही बरतने पर सचिव को सीएम धामी ने किया तलब

You May Like