हमने सड़क नहीं रोकी, पुलिस ने लगाए हैं बैरिकेड: टिकैत

News Hindi Samachar

किसानों ने दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के पास एनएच 24 पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को बंद कर रखा था। हालांकि अब इसे खोल दिया गया है। किसानों ने रास्ता खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के ताजा टिप्पणी के बाद लिया है।

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सख्त टिप्पणी के बाद किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर खाली करने की शुरुआत कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान यहां कई महीनों से बैठे हुए हैं। किसानों ने दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के पास एनएच 24 पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को बंद कर रखा था। हालांकि अब इसे खोल दिया गया है। किसानों ने रास्ता खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के ताजा टिप्पणी के बाद लिया है।

टिकैत का बयान

आज फिर किसान नेता राकेश टिकैत अभी यहां पहुंचे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम सब हटा देंगे। लेकिन इसके बाद हम दिल्ली जाएंगे और वहां पार्लियामेंट में बैठेंगे जहां कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें तो दिल्ली जाना है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जाना है या नहीं जाना है यह संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा। साथी साथ राकेश टिकैत ने दावा किया कि भारत सरकार जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। किसान अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे लेकिन लोगों को रास्ता दिया जाएगा। राकेश टिकैत ने साफ कहा कि हमने रास्ता नहीं रोका है। सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सड़कें बंद करने के मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए अवरुद्ध नहीं किया जा सकता है। इस मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट 7 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सड़क से हटने को लेकर किसान संगठनों को जवाब दाखिल करने का समय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है: मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने के अवसर पर दिल्ली के लाल किला से एक गाना और एक ऑडियो-वीडियो फिल्म लॉन्च किया। नयी दिल्ली। देश आज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर ओर इसका जश्न […]
यह आत्मनिर्भर भारत की दिवाली है: मनसुख मांडविया

You May Like