पंतनगर। हिन्दुस्तान जिंक की इकाईयों को हाल ही में मुंबई में आयोजित वल्र्ड मेन्यूफेक्चरिंग कांग्रेस एण्ड अवाड्र्स समारोह में वल्र्ड सीएसआर डे आर्गेनाईजेशन द्वारा अलग-अलग चार श्रेणियों में 10 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऑनवर्ड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष, हरीश मेहता, संयुक्त राष्ट्र के यूएनसीटीएडी के वरिष्ठ सलाहकार और फस्र्ट इक्वल्स ग्लोबल के प्रबंध निदेशक एस के दत्त, वल्र्ड सीएसआर डे एवं वल्र्ड सस्टेनेबिलिटी संस्थापक एवं स्वतंत्र निदेशक डॉ. आर. एल. भाटिया ने यह पुरस्कार वितरित किये। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह पुरस्कार चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के प्रत्युष पांडा, पूनम मेनारिया और के महेश कनन, दरीबा स्मेल्टिं कॉम्प्लेक्स से नीरज कुमार, पंतनगर मेटल प्लांट से पी शैलजा और गोपाल राठौर एवं हिन्दुस्तान जिं़क की हेड सीएसआर अनुपम निधि और रुचिका नरेश चावला द्वारा प्राप्त किये गये।
चार श्रेणियों में हिन्दुस्तान जिंक, पंतनगर मेटल प्लांट, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर की पायरो व हाइड्रो एवं दरीबा जिंक स्मेल्टर को नेशनल अवार्ड फोर मेन्यूफेक्चरर ऑफ द ईयर एवं बेस्ट इन क्लास ऑपरेशन एक्सीलेंस, पंतनगर मेटल प्लांट को नेशनल अवार्ड फोर बेस्ट इन क्लास सेफ्टी एक्सीलेंस एवं हिंन्दुस्तान जिंक को सीएसआर कार्याे के लिये नेशनल अवार्ड फोर बेस्ट ओवर ऑल एक्सीलेंस इन सीएसआर सम्मान प्रदान किया गया।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जारी अत्याचार, जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में हुई तोड़फोड़, कराची में 3 चर्च ध्वस्त
Tue Aug 31 , 2021
नई दिल्ली। धर्म के आधार पर बने देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाना तो आम बात हो गया है। आए दिन वहां से मंदिर तोड़े जाने की खबर आती है तो कभी भगवान की मूर्तियों को निशाना बनाया जाता है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर पर हमला […]

You May Like
-
प्रत्येक जनपद में बनाये जायेंगे आवासीय मॉडल विद्यालय
News Hindi Samachar November 29, 2024
