हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए तिरंगे के साथ निकाली रैली

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए।
श्यामपुर चैकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी की आंखों में 41 साल बाद हॉकी में पदक मिलने की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन हमारे लिए अमर हो गया है इस दिन पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसमें आज भारतीय हॉकी टीम द्वारा पदक जीतना भी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की ऐतिहासिक जीत हमेशा हर भारतवासी के दिल में याद रहेगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि देशवासियों को हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर नाज है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ,रविंद्र राणा, रवि शर्मा, रामरतन रतूड़ी, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रभाकर पैन्यूली, कमला नेगी, अक्षय कौशिक, सुमित शेट्टी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोगरा पोस्ट से पीछे हटीं दोनों देशों की सेनाएं

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी गतिरोध अब थमने लगा है। आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच में 12वें दौर की सैन्य स्तर की वार्ता में सैनिकों की वापसी से संबंधित बचे हुए मुद्दों के समाधान के लिये स्पष्ट व गहन वार्ता […]
गोगरा पोस्ट से पीछे हटीं दोनों देशों की सेनाएं

You May Like