आज पहली बार प्रेस से रूबरू हुए जिलाधिकारी

News Hindi Samachar

चमोली। जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली बार प्रेस से रूबरू हुए। इस मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों से परिचित होते हुए जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से चमोली जनपद बेहद संवेदनशील जोन में है इसलिए आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कोविड की दूसरी लहर के कारण कई लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे लोगों की आजीविका संबर्धन के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत कार्य किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो को त्वरित गति से संचालित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा जो भी अपेक्षाएं एवं आकांक्षाएं होगीं, सबके सहयोग से उन्हें पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं है कोई व्यवस्था, प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैः कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चैहान की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां कोई व्यवस्था नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि […]
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं है कोई व्यवस्था, प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैः कमलनाथ

You May Like