ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर उठाए जाएं एहतियाती कदमः मुख्यमंत्री

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा रात्रि में 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वैक्सीनेशन की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। सभी लोगों को अपनी दोनों वैक्सिनेशन की डोज लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेशों की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा विभाग की ओर से 30-32 हजार रोगियों की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने व्यक्तियों के लिए संपूर्ण जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. दास, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. महावीर सिंह, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के लिए अपना प्यार साबित करने के वास्ते हमें किसी दुश्मन की जरुरत नहीं: कबीर खान

नयी दिल्ली। निर्देशक कबीर खान का कहना है कि वह मौजूदा दौर में बॉलीवुड फिल्मों में प्रदर्शित किए जाने वाले राष्ट्रवाद के ब्रांड को लेकर हमेशा से ही ‘‘बेहद असहज’’ रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि देश के लिए अपने प्यार को साबित करने के वास्ते हमें किसी शत्रु […]
देश के लिए अपना प्यार साबित करने के वास्ते हमें किसी दुश्मन की जरुरत नहीं: कबीर खान

You May Like