कार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री चोटिल

रुड़की: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के समीप मुजफ्फरनगर डिपो की बस सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। तीन यात्रियों को ज्यादा चोट थी, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें रोडवेज बस चालक भी शामिल है। रविवार को 40 सवारियों को लेकर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने दूसरी बस से आगे की यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैक्ट्री से महंगे सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार, छह लाख का माल बरामद

देहरादून:  सेलाकुई क्षेत्र में स्थित अम्बर फैक्ट्री में हुई चोरी का सेलाकुई पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं, जिनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये का पीतल व ताबे का सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने […]
फैक्ट्री से महंगे सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार, छह लाख का माल बरामद

You May Like