केरल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने आशीष देसाई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

News Hindi Samachar

तिरुवनंतपुरम: न्यायाधीश आशीष जे देसाई ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। वह न्यायाधीश एस वी भट्टी का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में उच्चतम न्यायालय के न्यायामूर्ति के पद पर पदोन्नत किया गया था। देसाई, इससे पूर्व गुजरात उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।

जभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने देसाई को पद की शपथ दिलाई। खान के अलावा, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कानून मंत्री पी राजीव, मुख्य सचिव वी वेणु और वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी भी समारोह के दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर

नैनीताल: शनिवार को नैनीताल प्रशासन ने मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध 134 भवनों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने कार्यवाही से पूर्व क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। हालांकि इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए कोई सामने नहीं आया। जानकारी […]
शत्रु संपत्ति पर बने 134 घरों पर चला बुलडोजर

You May Like