कैबिनेट बैठक में जोशीमठ प्रभावितों का एक साल का लोन माफ, मंत्रियों को देना होगा एक माह का वेतन

News Hindi Samachar

देहरादून: जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। विशेष कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया है। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।

कैबिनेट बैठक में जो फैसले लिए गए हैं, उनमें 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की दी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित, चार हजार की जगह प्रभावित परिवारों को 5 हजार किराया दर दिए जाने, कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों को एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। जिसका अर्थ है कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्री एक माह का वेतन जमा करेंगे। राहत शिवीरी में रह रहे लोगों को प्रति दिन 450 रुपये खाने के दिए जाएंगे। यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन प्रति व्यक्ति 450 रुपये खाने का दिया जाएगा। इसके अलावा विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे। बड़े पशुओं के लिए 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे। नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए। साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट। वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से सियासी हड़कंप, सीएम धामी का रवैया सख्त

देहरादून (आईएएनएस): उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से सियासी हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सीएम धामी सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं। जिस तरह से लगातार पेपर लीक के मामले प्रदेश में सामने आए हैं। उससे लोगों का विश्वास परीक्षा कराने वाली संस्थाओं […]
पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से सियासी हड़कंप, सीएम धामी का रवैया सख्त

You May Like