खुलासाः मां की गाली देने पर दो सगे भाईयों ने की थी युवक की हत्या

News Hindi Samachar

नैनीताल: रामनगर में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से मृतक के कपड़े, मोबाइल, टार्च, लोहे की राड भी बरामद की गयी है। आरोपियों के अनुसार मिली मृतक द्वारा उनकी मां को गाली दी गयी थी। जिसके विरोध में उन्होने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।

जानकारी के अनुसार बीती 8 अक्टूबर को मृतक गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई का शव ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर से बरामद किया गया था। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे तथा शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे, मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं। इस बात से मृतक काफी नाराज था तथा वह 7 अक्टूबर को कुन्दन सिंह विष्ट के घर गया जहां उसकी कुन्दन सिंह विष्ट से काफी बहस हुयी थी। जिस पर पुलिस ने कुन्दन सिंह के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार था।

इस बीच पुलिस को पता चला कि कुन्दन सिंह विष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है तथा कहीं भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कुन्दन सिंह ने बताया कि गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे जिसका शक वे गांव के लड़को पर ही कर रहे थे वह जिन लोगों पर शक कर रहे थे उनमे मेरा भाई संतोष उर्फ सोडी भी था। बताया कि मैं 7 अक्टूबर को अपने घर पहुंचा तो हमारे घर की छत पर गोविन्द सिंह फर्त्याल मौजूद था तथा अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ो के पैसे मांग रहा था मैने उससे गाली गलौज न करने को कहा पर वह नही माना तथा मेरे सामने ही मेरी माँ से गाली गलोज करने लगा।

जिस पर गुस्से में आकर मैने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे उसे चोट लग गयी और वह फिर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल मे काम करता है वह भी घर आ गया था। उसने भी मां को गाली देते सुना तो वह भी गुस्से में आ गया जिस पर हम दोनो भाईयों ने गोविन्द फर्त्याल की पीट पीट कर हत्या कर दी तथा उसे घसीटते हुए नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इसके बाद घटना में शामिल दुसरे आरोपी भोपाल सिंह विष्ठ उर्फ घन्नू को भी रोजवेज बस अड्डे के अन्दर रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के कपड़े , मोबाइल , टार्च व लोहे का पाइप भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना

चमोली: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में […]
बदरीनाथ पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना

You May Like