ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, त्रिवेणी घाट जलमग्न

News Hindi Samachar

लगातार बारिश से आरती स्थल डूबा, घाटों पर लोगो की आवाजाही पर लगी रोक 

ऋषिकेश। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। घाट में स्थापित आरती स्थल भी जलधारा में डूब गया है।

सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घाटों पर आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है।

लाउडहेलरों के माध्यम से लगातार लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की सभी सड़कें खुली रहें — मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित सड़कों को हर स्थिति में खुला रखा जाए। बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता को निर्देश […]
उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की सभी सड़कें खुली रहें — मंत्री गणेश जोशी

You May Like