पाकिस्तान केखैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर

News Hindi Samachar
पेशावर:  पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी। आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिले के सारारोधा इलाके में अभियान चलाया गया था। उसने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और निर्दोष आम लोगों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए। उसने कहा कि सुरक्षा बल पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भारी नुकसान का अनुमान

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है। […]
टायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भारी नुकसान का अनुमान

You May Like