चमोली: जिले के सोल घाटी में बीती देर रात बादल फटने से थराली और केरा गांव में भारी नुकसान हुआ है। दोनों गांवों में कई मकान, दुकानें और गौशालाएं मलबे में दब गए हैं। लोगों ने आधी रात को घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीपलकोटी, गडोरा और ढाढर बगड़ में भी कई मकान मलबे में दब गए हैं। क्षेत्र में अभी भी बारिश हो रही है, जिससे लोग दहशत में हैं। प्राणमति नदी के उफान पर आने से रतगांव को जोड़ने वाला वैली ब्रीज और थराली गांव को कोटडीप से जोड़ने वाला आरसीसी ब्रिज भी टूट गया है। सोल घाटी मोटर मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी बह गया है जिससे ब्लॉक मुख्यालय थराली से सोल घाटी का संपर्क कट गया है। पीपलकोटी में नगर पंचायत का दफ्तर और आसपास के आवासीय भवन मलबे में दब गए हैं। कई वाहन में मलबे में दबे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने बताया कि मकानों को खाली कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पीपलकोटी के गडोरा में बदरीनाथ हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबे में कुछ वाहन दबे हैं। चमोली तहसील के कौंज पानी गांव में तीन गौशालाएं मलबे में दब गई है।
सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश, अतिवृष्टि के दृष्टिगत रहें अलर्ट मोड पर
Mon Aug 14 , 2023
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उच्चाधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व […]

You May Like
-
महाराज ने गोवा के राज्यपाल का देवभूमि आगमन पर किया स्वागतदेहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू को उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए गोवा और उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उन्हें बताया कि ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के पश्चात सरकार ने 24 अक्टूबर 2025 से शीतकालीन यात्रा का श्री गणेश कर दिया है। चारों धामों के कपाट बंद होने के पश्चात परंपरागत रूप से चार धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं।
News Hindi Samachar December 1, 2025
