मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी।

50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिलाड़ियों को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाय: विशेष प्रमुख सचिव, खेल अभिनव कुमार

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के उच्च प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुक्रम में विशेष प्रमुख सचिव, खेल अभिनव कुमार, अध्यक्षता की में राज्य ओलम्पिक संघ एवं […]
खिलाड़ियों को चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाय: विशेष प्रमुख सचिव, खेल अभिनव कुमार

You May Like